नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Ramadan 2026: गुरुवार से माह-ए- रमजान के पाक महीने का आगाज हो चुका है। आज पहला रोजा रखा गया। यह महीना नेकियों और बरकतों का है। इस महीने में नेक कामों एवं इबादतों का सवाब मिलता है। इस्लाम में इस महीने का बड़ा महत्व है। इस महीने में जो मुसलमान रोजा रखते हैं और तमाम नफ्सों पर काबू रखते हुए मोसल्लम ईमान के साथ इबादत करते हैं, खुदा उसके तमाम गुनाहों को माफ कर देता है। रोजे की शुरुआत सुबह की सेहरी के साथ होता है। माना जाता है कि जिसने सेहरी नहीं खाई, वो रोज़े के एक सवाब से महरूम रह जाता है। रमज़ान में सुबह सादिक से पहले समय पर आहार लेकर रोज़े की नीयत करना सेहरी कहलाता है। 20 फरवरी 2026 शुक्रवार को बिहार के विभिन्न शहरों में सहरी की सही टाइमिंग आप यहां देख सकते हैं।20 फरवरी(शुक्रवार) को सहरी का समय इस प्रकार है- पटना में सहरी...