नई दिल्ली, मार्च 26 -- रामनवमी के पावन मौके पर सबको शुभकामनाओं के मैसेज भेजने के साथ ही सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर भी बधाई लिख रहे हैं, तो भगवान राम की फोटो के साथ कैप्शन में संस्कृत की इन लाइनों को लिख सकते हैं। आपके फॉलोअर्स इन लाइंस को पढ़कर इंप्रेस हो जाएंगे। बेहतरीन टॉप 15 संस्कृत में लिखीं ये लाइनें बेस्ट हैं। आप इन्हें सोशल मीडिया कैप्शन, व्हाट्सएप स्टेटस या फिर शुभकामना विशेज के तौर पर भी यूज कर सकते हैं। यहां से नोट कर लें संस्कृत में भगवान राम पर लिखीं ये लाइनें। Top 15 Ram Navami Caption In Sanskrit 1) श्रीरामचन्द्रस्य जन्मदिवसे हार्दिकशुभाशयाः। अर्थात, श्री रामचंद्र को जन्मदिन की बधाई 2) रामस्य कृपा सदा भवतु ते जीवनम्। अर्थात, भगवान राम की कृपा आप के जीवन पर बनी रहे। 3) राम नवमी पर्वे सर्वेभ्यः मंगलमस्तु। अर...