नई दिल्ली, मार्च 27 -- Ram Navami 2026 Puja Muhurat: राम नवमी की पूजा को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है। इस दिन को लोग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। भगवान राम विष्णु जी के ही अवतार हैं जिन्होंने त्रेता युग के अंत में बुराइयों का नाश करने के लिए जन्म लिया था। राम नवमी पर लोग व्रत रखने के साथ-साथ विधि विधान से पूजा करते हैं। रामलला की नगरी अयोध्या में भी आज ही राम नवमी मनाई जा रही है। आज यहां दोपहर लगभग 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। ऐसे में घर पर भी लोग शुभ मुहूर्त में ही भगवान श्रीराम की पूजा करेंगे तो ये फलदायी साबित होगा। तो आइए जानते हैं कि आज घर में राम नवमी की पूजा को किस शुभ मुहूर्त में किया जाए? साथ ही जानेंगे कि अयोध्या के राम मंदिर के जो मुख्य पुजारी हैं उन्होंने घर में पूजा...