नई दिल्ली, मार्च 27 -- Ram Navami 2026 Puja Shlok: सनातन धर्म में राम नवमी की पूजा का खास महत्व होता है। शास्त्रों के हिसाब से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर ही भगवान राम ने जन्म लिया था। भगवान विष्णु ने त्रेता युग के अंत में श्रीराम के रूप में जन्म लिया था। चैत्र महीने की इस खास तिथि पर विशेष रूप से भगवान राम की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जिस किसी ने भी उनकी पूजा विधि-विधान से कर ली तो समझो कि उस पर भगवान राम की असीम कृपा बरसेगी। कई बार विधि के साथ पूजा करना संभंव नहीं हो पाता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि कम समय में किस तरह से भगवान को प्रसन्न किया जाए तो आज आपको उस श्लोक के बारे में बताएंगे जिसके बारे में ये मान्यता है कि इसके पाठ से जिंदगी में आने वाली सारी बाधाएं खत्म हो जाती हैं।राम नवमी पर करें एक श्लोकी रामायण का पाठ...