नई दिल्ली, मार्च 22 -- रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। 2026 में रामनवमी 27 मार्च को पड़ रही है। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है। रामनवमी से पहले घर में कुछ विशेष शुभ वस्तुएं लाने की परंपरा है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वास्तु दोष दूर होते हैं, बुरी नजर का प्रभाव कम होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं उन 5 महत्वपूर्ण चीजों के बारे में, जो रामनवमी से पहले घर लाकर स्थापित करना चाहिए।रामदरबार की मूर्ति या तस्वीर घर लाएं रामनवमी से पहले घर में रामदरबार की मूर्ति या तस्वीर लाना सबसे शुभ माना जाता है। रामदरबार में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी एक साथ विराजमान होते हैं। यह मूर्त...