नई दिल्ली, मार्च 25 -- 27 मार्च को चैत्र मास की नवमी तिथि को रामनवमी का उत्सव मनाया जाएगा। घड़ी की सूई जैसे ही दोपहर में ठीक 12 पर जाएगी भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। ढोल, नगाड़े और शंखध्वनि के साथ भगवान राम का उत्सव तो मनाया ही जाता है। साथ ही भजन-कीर्तन भी भक्त बड़े भाव से गाते हैं। अब अगर आपको राम के भजन नहीं याद तो इन पॉपुलर और पुराने एवरग्रीन राम भजन को जरूर याद कर लें। यहां से नोट कर लें राम भजन के बोल।भगवान राम के 5 पॉपुलर भजन Lyricsभजन 1) राम आएंगे आएंगे,राम आएंगे, राम आएंगे आएंगे,राम आएंगे, मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे, राम आएँगे ॥ राम आएंगे तो, आंगना सजाऊंगी, दिप जलाके, दिवाली मनाऊंगी, मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएंगे, मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे, राम आएंगे ॥ राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊंगी, मीठे मीठे म...