नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Raksha Bandhan Wishes for Sister: रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहन दोनों के लिए खास होता है। बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई उनकी हिफाजत का वादा करते हैं। राखी के खास मौके पर आप बहन के साथ फोटो लगाने जा रहे हैं या फिर आपकी बहन कहीं दूर रहती हैं, तो उन्हें विश करने के लिए कुछ खूबसूरत मैसेज भेज सकते हैं। यहां पर हम आपके लिए सुंदर संदेश शेयर कर रहे हैं, आप उन्हें कॉपी कर बहन को भेज सकते हैं। 1. एक हजारों में मेरी बहना है, तेरी खुशियों से ही मेरा हर दिन सुहाना है। राखी का ये प्यारा बंधन यूं ही बना रहे, तेरा भाई हमेशा तेरे साथ खड़ा रहे। 2. बहन सिर्फ एक रिश्ता नहीं, जिंदगी की सबसे खूबसूरत दोस्त होती है। तेरी हंसी से घर में खुशियां आती हैं। ईश्वर तुझे हर खुशी और सफलता दे। हैप्पी रक्षाबंधन! 3. बचपन की वो न...