नई दिल्ली, अगस्त 18 -- श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा । श्रावणी उपाकर्म भी इसी दिन किया जाएगा । पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को दिन में 8:31 बजे से आरंभ होगा। जो 28 अगस्त दिन शुक्रवार को दिन में 9:18 बजे तक व्याप्त रहेगा। इसलिए राखी कब बांधें और राखी के दिन ग्रहों का कैसा संयोग बन रहा है. यह भी आप यहां जान सकते हैं। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी से जानें रक्षा बंधन के दिन क्या करेंयोग एवं ग्रहों की स्थिति इस दिन शतभिषा नक्षत्र सम्पूर्ण दिन में एवं रात में में 4:01 बजे तक रहेगा। इस प्रकार पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से लेकर दिन में 9:18 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस कारण से रक्षा बंधन का पाव...