नई दिल्ली, फरवरी 12 -- 8एक्टर राजपाल यादव सात दिनों से तिहाड़ जेल में हैं और आज (12 फरवरी, 2026) उनकी बेल पर सुनवाई होनी है। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज राजपाल यादव बेल पर टेम्पररी रिहा हो जाएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि राजपाल यादव की मदद करने के लिए सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, सोनू सूद समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सामने आए हैं। राजपाल यादव कई सालों से इस कानूनी लड़ाई में फंसे हुए हैं। दरअसल, उनके कई सारे चेक बाउंस हो गए हैं। उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपये के लोन चुकाना है। हालांकि वह कोर्ट के बार-बार समय देने पर भी लोन की किश्त नहीं चुका पाए। ऐसे में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी को सरेंडर करने का आदेश दिया था। हालांकि, राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया और तिहाड़ जेल के एक अधिक...