नई दिल्ली, फरवरी 10 -- रिएलिटी शो 'द 50' के लेटेस्ट एपिसोड (9 फरवरी) में टास्क के बाद 11 कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में चले गए। ऐसे में गेम मास्टर लॉयन ने सेफ कंटेस्टेंट्स को मौका दिया कि वे प्लानिंग करके रजत दलाल, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, जान्हवी, दिग्विजय राठी, विक्रांत सिंह राजपूत, मैक्सटर्न, सिवेट तोमर और मनीषा रानी में से 10 कंटेस्टेंट्स को बचा लें। प्लानिंग के दौरान चाहत पांडे ने एक बार भी रजत को सेफ करने की बात नहीं कही।चाहत का स्टैंड पहले चाहत पांडे ने कहा कि वो दिग्विजय राठी को वोट देंगी। फिर उन्होंने कहा कि उनका एक वोट विक्रांत सिंह राजपूत को जाएगा। बात यहीं खत्म नहीं हुई जब अर्चना गौतम, रजत की बुराई कर रही थीं तब चाहत ने कहा, 'रजत जाए.।' ये सब सुनकर रजत भड़क गए। नॉमिनेशंस से सेफ होने के बाद रजत ने चाहत स...