जयपुर, जुलाई 4 -- Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई। सड़कों पर जलजमाव के कारण गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया। बालोतरा जिले के पचपदरा में सबसे ज्यादा 8 सेमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद डूंगरपुर में 7 सेमी बारिश हुई। डूंगरपुर के धंबोला और बालोतरा में 6-6 सेमी बारिश हुई। डूंगरपुर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। डूंगरपुर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण भोईवाड़ा इलाके की सड़कें पानी से भर गईं जिससे गाड़ियां बह गईं।स्थानीय लोग बही हुई गाड़ियों को निकालने की कोशिश में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- रात भर छत पर बैठे रहे, सुबह बोल दिया धावा; GST अफसर के घर नकाबपोश डकैतों का कहरमाउंट आबू में 4 सेमी बारिश बांसवाड़ा, पिंडवाड़ा (सिरो...