नई दिल्ली, मई 18 -- Rajasthan Schools Summer Vacation: चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मियों की छुट्टियां) शुरू हो गई हैं। शनिवार इस मौजूदा शैक्षणिक सत्र का आखिरी वर्किंग डे (कार्य दिवस) था, जिसके बाद बच्चों को स्कूल के बैग और पढ़ाई से राहत मिल गई है। हालांकि, इस बार बच्चों को छुट्टियों में मौज-मस्ती करने और नानी के घर जाकर बिताने के लिए पहले के मुकाबले कम समय मिलेगा। शिक्षा विभाग ने इस साल छात्र-हित और सिलेबस को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में करीब 10 दिनों की बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। इस नए बदलाव के चलते इस बार विद्यार्थियों को कुल मिलाकर केवल 35 दिनों की ही छुट्टियां मिल सकेंगी।...