नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Rajasthan RBSE Board Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत और अवसर की खबर है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि अगले शैक्षणिक सत्र से, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थी साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के प्रावधानों के अनुरूप लिया गया है।दो परीक्षाएं और 'बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट्स' का सिद्धांत शिक्षा मंत्री दिलावर ने कोटा जिले के दौरे के दौरान इस नई व्यवस्था की जानकारी दी। यह नई पहल छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।परीक्षाओं का समय: प्रथम मुख्य परीक्षा: हर साल फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा: पहली परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, उसी सत्र में यह...