जयपुर, सितम्बर 14 -- Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 LIVE : राजस्थान में 309 नगर निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह से ही जारी है। मतगणना से इन निकायों में चुनावी भाग्य आजमा रहे 38 हजार 889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। राज्य के 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाओं के लिए इस बार दो चरणों में गत 9 और 11 सितंबर को वोट डाले गए थे। दोनों चरणों में 10 हजार 167 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जबकि 77 वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के किसी को भी मतगणना केंद्र में प्रवेश की इजाजत नहीं है।दो चरणों में हुआ था मतदान पहले चरण में 9 सितंबर को 162 नगर निकायों में सदस्य पदों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें 4 नगर निगम, 27 नगरपरिषद...