नई दिल्ली, मई 25 -- Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2026 Out : राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी यानी वीएमओयू, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनके कितने नंबर आ सकते हैं। आंसर की जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया और छात्र समूहों में काफी चर्चा शुरू हो गई है। कई उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर निकालने में जुट गए हैं, जबकि कुछ छात्र सवालों के जवाबों को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।20 मई को हुई थी परीक्षा राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित...