नई दिल्ली, मार्च 28 -- RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अपडेट है। बोर्ड द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड मार्च अंत तक 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिए थे कि 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे 31 मार्च 2026 तक जारी कर जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी छात्र अपनी मेहनत का फल देखने के लिए उत्साहित हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है।पिछली बार का प्रदर्शन कैसा रहा? र...