नई दिल्ली, मई 14 -- रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' धीरे-धीरे 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की तरफ बढ़ रही है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि इस वीकेंड तक यह फिल्म इस जादुई आंकड़े को पार कर लेगी। रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, सलमान खान, भाग्यश्री, संजय दत्त और जेनेलिया डिसूजा ने भी काम किया है। फिल्म में विद्या बालन अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। बीते बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का 13वां दिन था और तकरीबन 2 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने अपने टोटल डॉमेस्टिक कलेक्शन में कुछ नंबर्स और जोड़ लिए हैं।राजा शिवाजी डे 13 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी की अभी तक (डे13) की कुल कमाई 75 करोड़ 05 लाख रुपये हो चुकी है। बात इंडियन ग्रॉस कलेक्शन की करें तो यह आंकड़ा 90 करोड़ के करीब है। यानि ...