नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Rain Alert, IMD Weather Update 27 September: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से यूपी समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में कई दिनों से मूसलधार बारिश हो रही है। इस बीच, रविवार को भी मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज यानी कि 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने वाली है। बहुत भारी बारिश होने की वजह से लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है। इसके अलावा, मध्य थाईलैंड और उससे सटे म्यांमार के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के असर की वजह से दक्षिणी म्यांमार के तटीय इलाकों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर भारत की बात करें तो 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 27-28 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में आंधी, बिजली गिरने की ...