Rain Alert: हो जाएं सावधान! अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी बहुत भारी बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए भी अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Rain Alert, IMD Weather Update 5 August: देशभर में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है और झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को अगले पांच दिनों के लिए पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, आज पांच अगस्त को मेघालय में बहुत ज्यादा भारी बारिश होगी। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगले चार दिनों तक केरल, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पांच से 11 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। पांच से छह अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। आठ और नौ अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.