नई दिल्ली, फरवरी 1 -- IMD Rainfall Alert, Weather Update 1 February: लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से एक से तीन फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी व उत्तर पश्चिम भारत व मध्य भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद, तीसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पांच से सात फरवरी के दौरान हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं, तीन फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर और पांच फरवरी तक कुछ अलग-अलग जगहों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 0-5 डिग्री सेल्सियस था, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्किम, अस...