नई दिल्ली, फरवरी 4 -- Rain Alert, Weather Update 4 February: उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम का हाल बिगड़ा हुआ है। यूपी में अगले तीन दिनों में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पांच और छह फरवरी, 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालक्षी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, छह फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह/रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 0-5 डिग्री सेल्सियस था, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ...