नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Rain Alert, IMD Weather Update 2 September: उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दो सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में, दो से चार सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दो और तीन सितंबर को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, तीन सितंबर को विदर्भ में और दो से पांच सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, दो और तीन सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो से पांच सितंबर को, हिमाचल प्रदेश में दो से पांच सितंबर के दौरान, उत्तराखंड में दो से आठ सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली...