नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Rain Alert, IMD Weather Update 7 August: गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इसकी वजह से तीन दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, सात अगस्त को ओडिाा में बहुत ज्यादा भारी बरसात होगी। अगले दो दिनों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आज सात अगस्त को उत्तरी केरल में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों को कम दबाव वाले क्षेत्र के बनने की वजह से सात अगस्त को उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भारी से बहुत भारी बरसात होगी। उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो सात अगस्त और 9-10 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मी...