नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Rain Alert, Weather Update 31 October: पूर्व-मध्य अरब सागर पर अवदाब और उत्तर पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बने हुए हैं। इसकी वजह से 31 अक्टूबर को गुजरात में भारी से बहुत भारी बरसात और उत्तरी कोंकण व उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 31 अक्टूबर को बिहार और सिक्किम में बहुत भारी बारिश व उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बरसात होगी। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो 31 अक्टूबर को झारखंड और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल, 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम व बिहार में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। 31 अक्टूबर को बिहार, सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.