नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Rain Alert, IMD Weather Update 5 July: देशभर के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून पहुंच चुका है, जिसकी वजह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार पहले के मुकाबले कम बारिश होगी। इस बीच, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पश्चिम बंगाल तटों के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में 5-6 जुलाई को, ओडिशा में पांच जुलाई को, कोंकण, गोवा और गुजरात में पांच से सात जुलाई के दौरान ,सौराष्ट्र और कच्छ में पांच जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो पांच और छह जुलाई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होगी। पा...