गोरखपुर, जुलाई 13 -- Rain Alert: मॉनसून सीजन में झमाझम बारिश का टोटा आखिरकार रविवार को खत्म हो गया। बीते 24 घंटे मैं गोरखपुर में बादल झूमकर बरसे। इस सीजन में पहली बार मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। रविवार को 24 घंटे में 75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक बारिश है। मौसम विभाग की मानें तो अगले आज और कल भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसका प्रभाव पूर्वी यूपी में एक सिस्टम बन गया है। इस सिस्टम के कारण अगले 6 दिनों तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसमें सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, बुधवार से आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे। लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बीते 24 घंटे में बादलों की मौजूदगी के बीच तापमान में इजाफा हुआ है। रविवार को कुछ देर के...