नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Rain Alert, Weather Update 25 April: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, बिहार समेत तमाम राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कहीं अधिक हो गया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान तो 45 डिग्री को पार कर गया। अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद से राहत मिलने वाली है और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश होगी। यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के लिए आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस हफ्ते के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पूर्वी भारत में गरज, चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ काफी बारिश का अलर्ट है। इस हफ्ते के दौरान उप हिमालयी ...