नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Rain Alert, IMD Weather Update 19 August: उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। हालांकि, कुछ समय बाद मॉनसून खत्म होने लगेगा, लेकिन फिलहाल ज्यादातर राज्यों में तेज बरसात हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया है कि उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बिहार और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर बने डिप्रेशन की वजह से 19 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा, बिहार, झारखंड में भी भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में भी बहुत ज्यादा बरसात का अलर्ट है। आज 19 जुलाई को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी भारी बारिश होने की संभावना है।उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी उत्तर भारत की बात करें तो 19-22 अगस्त के दौरान ...