नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Rain Alert, Weather Update 5 April: उत्तर भारत में एक के बाद एक, कुल दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहे हैं, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश, आंधी, ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी व ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। सात और आठ अप्रैल को गतिविधि चरम पर रहेगी। सात अप्रैल को कश्मीर घाटी में छिटपुट भारी बारिश होने वाली है। वहीं, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में नौ अप्रैल तक गरज, बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में पा्रच अप्रैल, पश्चिमी मध्य प्रदेश में आठ अप्रैल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, पांच, सात और आठ अप्रैल, बिहार में छह और आठ अप्रैल को, झारखंड में छह से आठ अप्रैल के दौरान छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत...