Rain Alert: अगले पांच दिनों तक पूर्वी यूपी में होगी भारी बारिश, बिहार समेत इन राज्यों के लिए भी अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Rain Alert, Weather Update 12 July: अगले दो से तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, अगले पांच दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। वहीं, 12 जुलाई को मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है। अगले छह से सात दिनों में उत्तर पश्चिम, पश्चिम मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में कम बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 12 जुलाई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 17-18 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 12-18 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होगी। 13-18 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 12-16 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.