नई दिल्ली, अगस्त 3 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही IMD ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के अंदर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा के तेज झोंके चल सकते हैं, जिसकी स्पीड 50KM प्रति घंटे हो सकती है। IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 4 से 6 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में, जबकि 3 से 7 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 3 से 8 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में; और 8 से 9 अगस्त के दौरान प...