नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- Railway Latest Bharti 2025: दक्षिण-पूर्वी रेलवे की ओर से आज 17 दिसंबर 2025 को 1785 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। तो आप इंतजार किस बात का कर रहे हैं, अभी आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाएं और अपना आवेदन जमा कीजिए। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि आज 17 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक है और साथ ही साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी आज 17 दिसंबर ही है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर नियुक्त किया जाएगा।आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की योग्यता- 1. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए और 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की आयु 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। 2. एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्र...