नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Rahu Gochar 2026: ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह कहा जाता है। राहु का असर व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव ला सकता है। कभी इसका असर परेशानी बढ़ाता है तो कभी नए मौके भी देता है। साल 2026 के आखिर में राहु राशि बदलने वाले हैं। इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 दिसंबर 2026 को राहु मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अभी राहु कुंभ राशि में हैं। मकर राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं। ऐसे में राहु का मकर में आना करियर, नौकरी, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है। राहु के इस गोचर का असर करीब डेढ़ साल तक रहने की बात कही जाती है। इस दौरान कुछ राशियों को काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है-मेष राशि मेष राशि के लोगो...