औरंगाबाद, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद जिले की रफीगंज सीट पर जेडीयू के प्रमोद कुमार सिंह जीते हैं। उन्होंने राजद के गुलाम शाहिद को हराया है। साल 2020 के चुनाव में आरजेडी के मोहम्मद निहालुद्दीन ने जेडीयू के दो बार विधायक रहे अशोक सिंह को हरा दिया था। इस बार दोनों दलों ने अपने चेहरे बदले थे। रफीगंज विधानसभा में जनता दल (यूनायटेड) के प्रमोद कुमार सिंह जीते हैं। उन्हें 107515 वोट मिले हैं। उन्होंने राजद के गुलाम शाहिद को 11956 वोटों से हराया है। गुलाम शाहिद को कुल 95559 वोट मिले हैं। तीसरे पायदान पर बहुजन समाज पार्टी की सुमन कुमारी रहीं। उन्हें 4432 वोट मिले। 12.29 बजे- गुलाम शाहिद और प्रमोद कुमार के बीच टाइट फाइट जारी है। अब दोनों लोगों के बीच 871 वोटों का अंतर हो गया है। गुलाम शाहिद को अब तक कुल 10197 वोट मिले हैं। 10.45 ब...