रायबरेली, जुलाई 16 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। गांवों में लोग रतजगा कर रहे हैं। सताँव, महाराजगंज, अमावां, राही, डलमऊ आदि के 300 से ज्यादा गांवों में रात भर अंधेरा छाया रहा। रोस्टर के नाम पर 8 से 10 घंटे बिजली कटौती विभाग कर रहा है। जबकि विभाग का दावा है कि बिजली पर्याप्त मिल रही है। रात में रोस्टिंग अधिक हो रही है। इसी से दिक्कत है। एक दर्जन लोगों ने कटौती को लेकर किया प्रदर्शन : सतांव संवाद के अनुसर बिजली कटौती से आजिज अटौरा कस्बे के लगभग एक दर्जन लोगों ने गुरुवार को जूनियर विद्यालय के सामने ने क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश साहू के नेतृत्व में बिजली का पंखा लेकर प्रदर्शन किया और बिजली कटौती के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कटौती बंद करने और निर्वाध आपूर्ति की मांग की। ...