रायबरेली, अगस्त 10 -- Raebareli News: रेलकोच, संवाददाता। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), के खेल-कूद संघ की ओर से स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 250 बालक-बालिकाओं, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आयु एवं वर्ग के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया। पुरुष वर्ग में सात से 10, 10 से 12, 12 से 15, 15 से 20, 20 से 35 तथा 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। महिला वर्ग में भी विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग के विजेता महिला वर्ग में रोहिनी ने प्रथम, पूजा पाल ने द्वितीय और संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में...