रायबरेली, अक्टूबर 15 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। नवरात्रि और दशहरा पर्व पर लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पूरे जिले में सघन अभियान शुरू कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा लखनऊ और जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को जिले के कई कस्बों में एक साथ छापेमारी की गई, जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी और सुमांशु सचान की टीम ने सबसे पहले सलोन क्षेत्र में कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Raebareli News: अब मिठाई की ट्रे पर दिखेगी निर्माण और एक्सपायरी डेट मानिकपुर रोड लालापुर स्थित रेहान ट्रेडर्स से कच्ची घानी सरसों ...