रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के डलमऊ ब्लॉक के ग्रामसभा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ नेता,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। हम सबको 2027 के चुनाव में बूथ पर काम करना है, वास्तविक लड़ाई बूथ पर होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...