रायबरेली, जुलाई 9 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। बारिश से बढ़ी उमस के बीच बिजली कटौती से हाहाकार मच गया है। हाल ये है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर ट्रिपिंग से तीन लाख से ज्यादा आबादी परेशान हुई। शहर में भी शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पानी की समस्या से आधी आबादी को जूझना पड़ा। विभाग पर्याप्त सप्लाई मिलने का दावा कर रहा है। बारिश में कई जगह बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गुरुवार को कई लाइनें ब्रेकडाउन हुई। जगतपुर के थुलरई फीडर से बीस घंटे आपूर्ति ठप रहने से 15 हजार लोग परेशान रहे। शहर में तीन घंटे तो ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे बिजली गुल रही। शहरी क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती के कारण लोग काफी परेशान दिखे। लोगों में बिजली कटौती को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बिजली आपूर्ति में...