रायबरेली, जुलाई 9 -- Raebareli News: शिवगढ़ (रायबरेली) संवाददाता। 'स्कूल चलो अभियान' के द्वितीय चरण में खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ अनिल कुमार मिश्र की अगुवाई में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराना है। रैली में क्षेत्र के सभी प्राथमिक, जूनियर और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ शामिल हुए। गुरुवार सुबह 9 बजे 'कंपोजिट विद्यालय शिवगढ़' में क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षक और बच्चे इकट्ठे हुए फिर सूक्ष्म जलपान के बाद'स्कूल चलो अभियान' का एक विशेष बैज लगाए उत्साहित बच्चे आगे आगे चले l विशाल रैली कंपोजिट विद्यालय से निकल कर ब्लॉक संसाधन केंद्र होते हुए शिवगढ़ की गली-गलियारों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। आगे चल रहा...