Raebareli News: हादसे में महिला की मौत पर ग्रामीणों का थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन
रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: अमावां संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मिल एरिया थानाक्षेत्र में मंगलवार को टायर फटने से अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बेटी छिटककर दूर जा गिरी। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से युवक को गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया गया। इसके बाद मौके से पुलिस ने पिकअप समेत चालक को हिरासत में ले लिया, लेकिन देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे महिला के परिजन भड़क उठे और उन्होंने मिल एरिया थाने में शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना पर पहुंचे सीओ आशीष निगम व सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को अंतिम संस्कार कराया। कई घंटे तक थाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.