रायबरेली, नवम्बर 20 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर बीते गुरुवार रात अंधेरे में ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया। बदमाशों ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बढईन का पुरवा गांव के पास ढाबे और पेट्रोल पंप के निकट खड़े तीन ट्रकों को निशाना बनाकर ट्रकों के केबिन में सो रहे चालकों को नशीला स्प्रे सुंघाकर बेहोश किया और नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रकों के साइड शीशे की रबड़ निकालकर अंदर प्रवेश किया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: सड़क किनारे खड़ा ट्रक चोरी,केस दर्ज गाजीपुर के रहने वाले ट्रक चालक मोहम्मद अनीस ने बताया कि वह गुरुवार रात में अपना ट्रक...