रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे किनारे पानी के जमाव से गंदगी फैली हुई है। पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से यह जलभराव हो रहा है। कीचड़ और गंदगी के बीच आवागमन करने को लोग मजबूर हो रहे हैं। इससे नेशनल हाईवे किनारे बसे आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। कोई सुनने वाला नही है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सड़क के जगह जगह जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। उसी भरे हुए पानी में गंदगी सड़ रही है। जिससे अगल-बगल के दुकानदारों को दुर्गंध से झेलना पड़ रहा है। वहीं सायकिल सवार लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राज मार्ग पर सड़क किनारे पानी निकासी की समुचित नाली की व्यवस्था न होने के चलते सड़क के किनारे पटरियों पर स्थानीय निवासियों के घरों व दुकानदारों के दुकानों का...