रायबरेली, जुलाई 5 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। बरसात ने अभी अपना रौद्र रूप दिखाया भी नहीं और शहर के कई मोहल्लों में निकलना मुश्किल हो गया है। शहर के देवानंदपुर में सड़कें पूरी तरह से खस्ताहाल हो गईं हैं। इससे लोग आए दिन परेशान हो रहे हैं। हाल ये है कि रात में इन कच्चे मार्गों पर निकलना जोखिम भरा रहता है। यह शहर का एक हिस्सा है। फिर भी यहां आते ही यह अहसास नहीं होगा कि आप किसी शहर में हैं। यहां के लोग सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हल्की बरसात में भी यहां से निकलना खतरे से खाली नहीं होता है। महाराजगंज रोड से काशीराम कॉलोनी से होकर ग्राम गड़रिया का पुरवा को जाने वाली वार्ड नंबर पांच की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहीं के निवासी हिमांशु मिश्र ने बताया कि कॉलोनी से गड़रिया का पुरवा को जोड़ने वा...