रायबरेली, सितम्बर 22 -- Raebareli News: महाराजगंज। चंदापुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव निवासी आशा (36) पत्नी राकेश बाइक से अपने पति के साथ घर लौट रही थी। इसी बीच वह अचानक चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। दूसरी घटना क्षेत्र के जतुवा टप्पा गांव निवासी छेदीलाल (34) पुत्र विश्राम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...