रायबरेली, सितम्बर 24 -- Raebareli News: रायबरेली,हरचंदपुर। जिले के लालगंज और हरचंदपुर थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसों की खबर मृतकों के घर पहुंची तो परिवारों में कोहराम मच गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बीती बुधवार की रात बाइक अर्जुन लोधी (22) पुत्र शिवबरन अपने एक साथी सुभाष पुत्र छेदीलाल निवासी हरचंदपुर के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच हरचंदपुर-महराजगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर पर अचानक युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पुल से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से घायलों प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी से घाय...