रायबरेली, अगस्त 17 -- Raebareli News: हरचंदपुर। बछरावां थाने के करनपुर गांव में रहने वाली निवेदिता सिंह (25) पत्नी भूपेंद्र सिंह क्षेत्र के जीएसटी ग्लोबल स्कूल प्यारेपुर में अध्यापक हैं। पूरे अंगद के सामने प्राइवेट वाहन से उतरी निवेदिता सिंह को स्कूल जाते समय अज्ञात वाहन ने मार्ग पर टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हुई निवेदिता सिंह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ी। उनको अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...