रायबरेली, अगस्त 14 -- Raebareli News: बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरदोई गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के कुंदनगंज में स्थित बिरला सीमेंट में काम करने वाले पुकार महतो पुत्र रमन महतो बाइक से अपने अन्य साथी सरोज (32) पुत्र छोटेलाल व उनके पुत्र बउवा (7) पुत्र सरोज हरदोई बाजार जा रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहां पर बउवा की हालत...