रायबरेली, नवम्बर 17 -- Raebareli News: हरचंदपुर संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक दिन पहले मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की सोमवार की रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से कस्बा समेत आसपास में शोक की लहर फैल गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा। हरचंदपुर कस्बा के रहने वाले शिवहर्ष सिंह का लगभग 34 वर्षीय पुत्र अजीत प्रताप सिंह बीते सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे बाइक से रायबरेली जा रहा था। इसी बीच हाईवे पर डिडौली गांव में सत्कार होटल के समीप पीछे से आ रही अज्ञात कार ने तेज रफ्तार में बेकाबू होकर अजीत की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हाईवे पर घायल हुआ मार्ग पर गिर पड़ा। तमाशा बीनों की भीड़ में सपा नेता आशीष चौधरी ने मानवता की मिशाल पेश की। उन्होंने ने अधिवक्ता हेमंत कुशवाहा की सहायता से घायल युवक को अपने व...