रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: महराजगंज। महराजगंज-दुसौती मार्ग पर चंदापुर थाना क्षेत्र के मोहब्बत नगर मजरे बघैल गांव निवासी पवन कुमार यादव पुत्र पितई यादव बीती बीस अक्टूबर दशहरा के दिन कार की टक्कर से जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज केलिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...